स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालिका की मौत, कॉलोनी में गाड़ी चलाना सीखने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
8-year-old girl died after being hit by a Scorpio, accident happened while learning to drive in the colony, mourning spread among the family members
कोरिया : प्रेमाबाग कॉलोनी में गुरुवार सुबह ड्राइविंग सीखते समय स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मासूम बालिका की मौत हो गई. वह घर के सामने बने बाउंड्रीवाल के पास खेल रही थी. इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. घटना में बालिका की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बालिका नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमाबाग कॉलोनी निवासी 8 वर्षीय हिमांशी विश्वकर्मा गुरुवार सुबह घर के सामने खेल रही थी. वह कक्षा दूसरी में शकुंतला स्कूल में पढ़ाई करती थी. बैकुंठपुर अपने नाना के घर में बहुत छोटी उम्र से ही रह रही थी. सुबह करीब 7 बजे घर के सामने बने बाउंड्री वाल के पास खेल रही थी.
उसी समय 2 युवकों ने लापरवाही पूर्वक स्कार्पियो चलाकर बाउंड्री वाल को तोड़ दिया. इस दौरान गेट के पास खेल रही हिमांशी चपेट में आई गई. हादसे में उसकी मौत हो गई. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली घटना स्थल पर पहुंची. जहां वाहन सहित आरोपी चालक आयुष पैकरा और संत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
एसडीओपी राजेश साहू ने बताया कि घटना बहुत ही दुखद है. हमारी पूरी संवेदना पीडि़त पक्ष के साथ है. घटना सुबह 7 बजे घटित हुई है. आयुष पैकरा वाहन चलाना सीख रहा था. उसको वाहन चलाने सिखाने के लिए एक ड्राइवर संत कुमार साथ में बैठा था. मामले में दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है.
एसडीओपी का कहना है कि दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालान पेश किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस मामले से जितनी क्षतिपूर्ति राहत राशि हो सकती है. पुलिस उतनी पेश करने की कोशिश करेगी. मामले में आरोपी के पास वाहन चलाने के लिए लाइसेंस है या नहीं. इस बात की भी जांच की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



