कॉलोनी के बीचों-बीच दारु दुकान खोलने को लेकर आक्रोशित रहवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, महिला कॉलेज के पास शराब दुकान
Congress party protested with angry residents against opening of liquor shop in the middle of the colony, liquor shop near women's college
रायपुर : पूर्ण शराबबंदी के वादे को लेकर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब पूरे प्रदेश में साय साय नई शराब दुकान खोल रही है. मालूम हो कि रायपुर पश्चिम विधानसभा में मोहबा बाज़ार स्थित जिस शराब दुकान को रिहायशी इलाका होने की वजह और खासकर महिला सुरक्षा के चलते पूर्व की कांग्रेस सरकार के तत्कालीन विधायक ने विरोध कर बंद कराया था. उसी शराब दुकान को आज भाजपा सरकार खोलने जा रही रही है. जिसके विरोध में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मोहबाबाजार क्षेत्र की आसपास के रहवासियों जिसमें ज्यादातर महिला बहने साथ एक दिवसीय धरना कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ में बड़ी तादाद में कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन शामिल हुए.
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि अपराध को कम करने, युवाओं में बढ़ते नशाखोरी और महिला सुरक्षा को लेकर जिस शराब दुकान को रिहायशी इलाका होने की वजह से हमने बंद करवाया था. आज उसी शराब दुकान को वर्तमान भाजपा सरकार और उनके विधायक राजेश मूणत के संरक्षण में खोला जा रहा है. जिससे यहां के रहवासियों, खासकर महिलाओं में काफी आक्रोश है. जिसको लेकर आज हमने विरोध प्रदर्शन किया है. हम सुरक्षा की दृष्टि से इस शराब दुकान को यहां खुलने नहीं देंगे. हम लगातार इस जनविरोधी कार्य के विरोध में क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन कर जनमानस के भावनाओं के अनुकूल कार्य करने राज्य की भाजपा सरकार पर दबाव बनाएंगे. वो ही जो पूर्ण शराबबंदी का वादा कर भाजपा सरकार सत्ता में आई और लोगों के साथ विश्वासघात करते हुए साय साय प्रदेश में नई-नई शराब दुकान खोली जा रही है. क्या इसी को विष्णु का सुशासन कहते है? और तो और शराब दुकान खोलने के नियमों को भी अनदेखा किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे लगातार नशाखोरी पर कमीशनखोरी का काम बीजेपी सरकार कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
महिला कॉलेज के पास शराब दुकान, लोगों ने किया विरोध
कोरिया : कोरिया जिले और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नशे को लेकर दो अलग-अलग घटनाएं चर्चा में हैं. एक ओर बैकुंठपुर में महिला कॉलेज के पास शराब दुकान खोले जाने से छात्राओं की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है. वहीं दूसरी तरफ पटना जनपद पंचायत में समाज कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. विभाग ने महिला कॉलेज से सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर शराब दुकान खोल दिया है.
तलवापारा स्थित मार्गदर्शन कॉलेज में 450 छात्राएं बीएड और नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं. कलेक्टर कार्यालय से 2 किलोमीटर दूर स्थित इस कॉलेज के पास शराब दुकान की मौजूदगी से गंभीर समस्या पैदा हो गई है. छात्राओं को रोजाना नशेड़ियों का सामना करना पड़ता है. कई बार शराबी लोगों ने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया है. इस समस्या को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने कई बार कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.
आबकारी विभाग ने नियमों की अनदेखी करते हुए शैक्षणिक संस्थान के नजदीक शराब दुकान खोली है. प्रशासन की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. स्थानीय लोग और कॉलेज प्रबंधन शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



