गरियाबंद पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, पीटएनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी लोकेश साहू को भेजा जेल

Gariaband police took a big action against drugs, accused Lokesh Sahu was sent to jail after taking action under PTNDPS Act

गरियाबंद पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, पीटएनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी लोकेश साहू को भेजा जेल

गरियाबंद : पीटएनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के बारे में पुलिस मुख्यालय से मिले दिशा निर्देश एवं गरियाबंद पुलिस के विरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध गांजा के मामले मे लगतार शामिल पाये जाने और व्यवहार में कोई सुधार न होने की स्थिति में थाना प्रभारी पाण्डुका के द्वारा पाण्डुका क्षेत्रान्तर्गत निवासी लोकेश साहू पिता स्व अशोक साहू उम्र 38 साल साकिन पोंड़ थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद जिसका वर्ष 2016 में अवैध तरीके से गांजा तस्करी के खबर पर थाना पाण्डुका में अप.क्र. 32/2016 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया था.
आरोपी लोकेश साहू अपने आपराधिक कृत्य मे कोई सुधार न लाते हुए वर्ष 2018 में फिर अवैध तरीके से गांजा तस्करी कर रहा था. जिसकी खबर पर आरोपी लोकेश साहू के खिलाफ थाना पाण्डुका मे अप.क्र. 111/2018 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया था. जो आरोपी दोनो मामलों मे जमानत से छूट जाने के बाद अपराधिक गतिविधियों की संलिप्तता मे कोई सुधार न लाकर फिर से वर्ष 2023 में अवैध गांजा का तस्करी कर रहा था.
जिसकी खबर पर थाना पाण्डुका मे अप.क्र. 91/23 ध्धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया. मामले में जांच पूरी होने से अभियोग पत्र अदालत\ पेश किया गया. मामला अदालत में विचाराधीन है. 
आरोपी लोकेश साहू पिता स्व अशोक साहू उम्र 38 साल साकिन पोंड़ थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद अवैध गांजा के मामले में आदतन अपराधी है। जिसका लगातार गांजा तस्करी में शामिल संलिप्त पाये जाने और अपराधिक गतिविधियो और गांजा तस्करी करने वाले गिरोह पर नियंत्रण रखते हुए पीटएनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया.
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि अवैध गांजा के मामले में लगतार शामिल पाये जाने वाले आरोपियों के खिलाफ गरियाबंद पुलिस का PITNDPS Act के तहत लगातार कार्यवाही जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
लोकेष साहू पिता स्व अशोक साहू उम्र 38 साल साकिन पोंड़ थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB