हिट एंड रन का मामला, बलेनो चालक ने युवक-युवती को रौंदा, एक की हालत नाजुक, CCTV में घटना कैद, हादसे का वीडियो वायरल
Hit and run case, Baleno driver ran over a young man and woman, one in critical condition, incident captured on CCTV, video of the accident goes viral
बिलासपुर : बिलासपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. तेज रफ्तार कार ने राह चलते दो लोगों को टक्कर मारी. दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं. इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. इस हादसे में दो महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बचे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है. जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत भवन महमंद के सामने एक बलेनो कार ने सरेआम सड़क पर चल रहे एक लड़के और लड़की को रौंद दिया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
कार चला रहा व्यक्ति एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज़ रफ्तार बलेनो कार बिना किसी रोक-टोक के सीधे युवक और युवती को टक्कर मारते हुए निकल जाती है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोग घायलों को फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे.
यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर हुई. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



