खेल-खेल में बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत. बचाने की कोशिश में पिता घायल, परिवार में पसरा मातम

While playing, children set fire to the paravat, a 7-year-old innocent child was burnt alive. Father got injured while trying to save him, mourning spread in the family

खेल-खेल में बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत. बचाने की कोशिश में पिता घायल, परिवार में पसरा मातम

जशपुर : बच्चों के खेल-खेल में आग एक बड़ा हादसा हो गया. बच्चों ने खेलते-खेलते माचिस से पैरावट में आग लगा दी. आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हाे गई. बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया. यह मामला कुनकुरी थाना इलाके के घटमुंडा नवाटोली का है. घटना की खबर मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई.
मिली जानकारी के मुताबिक दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे. इस दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट को जला दिया. वहीं आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि एक बच्चे की जलकर मौत हो गई. वहीं दूसरा बच्चा सुरक्षित है. मृतक बच्चे का नाम एल्ड्रियन एक्का पिता प्रबोध एक्का पहला नवाटोली है. वहीं आग से मृतक बच्चे के पिता प्रबोध एक्का भी घायल हुए हैं. घटना की खबर मिलने पर पुलिस टीम, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी व एसडीएम नंदजी पाण्डेय मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI