बाइक की डिक्की से किसान के 98 हजार रुपये की उठाईगिरी, पुलिस ने मप्र से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

98 thousand rupees of a farmer were stolen from the bike's trunk, police arrested two miscreants from MP and sent them behind bars

बाइक की डिक्की से किसान के 98 हजार रुपये की उठाईगिरी, पुलिस ने मप्र से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा : अकलतरा में किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस की टीम ने 2 बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है. उठाईगिरी के बाद बाइक से भागते 2 बदमाश, CCTV में कैद हुए थे. इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की तो बदमाशों के मप्र के अनूपपुर के रहने वाले होने की बात सामने आई. फिर पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को अनूपपुर से पकड़ लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार 3 सितंबर को फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, अकलतरा के सहकारी बैंक आया था और 98 हजार रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था. किसान ने बाइक की डिक्की में पैसे रखे थे. फिर वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका था.
इसी दौरान कुछ मिनटों में डिक्की से 98 हजार रुपये को बदमाशों ने पार कर दिया था. उठाईगिरी की घटना CCTV में कैद हुई थी और बाइक से भागते 2 बदमाशों दिखे थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से दबोच लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t