स्कूल जा रही 10 वर्षीय छात्रा को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मासूम लड़की की मौत, दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
A 10-year-old girl on her way to school was hit by a motorcyclist, the girl died on the spot, two youths were injured and were hospitalized.
दुर्ग/धमधा : मासूम उम्र, मासूम सपने लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. मंगलवार सुबह धमधा थाना क्षेत्र के बरहपुर चौक में एक 10 साल की छात्रा छाया साहू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. रोज की तरह वह अपनी किताबें और उम्मीदें लेकर स्कूल जा रही थी. मगर कुछ ही पलों में ज़िंदगी ने उससे सब छीन लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में सुबह करीब 10 बजे धमधा थाना क्षेत्र के बरहपुर चौक में 10 वर्षीय स्कूली छात्रा छाया साहू को बाइक सवार युवकों ने जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया. इस हादसे की खबर मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



