लोगों पर डिफेंडर चढ़ाने वाले आरोपी युवक के पिता ने पुलिस पर लगाया दो करोड़ के जेवरात चोरी का आरोप, SSP बोले- होगी जांच

The father of the youth accused of running over people with a Defender has accused the police of stealing jewellery worth Rs 2 crore. The SSP said an investigation will be conducted.

लोगों पर डिफेंडर चढ़ाने वाले आरोपी युवक के पिता ने पुलिस पर लगाया दो करोड़ के जेवरात चोरी का आरोप, SSP बोले- होगी जांच

बेमेतरा : 25 अक्टूबर को चर्चित डिफेंडर कार हादसे के मामले में एक और नया मोड़ आ गया है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई थी, वहीं छह अन्य गंभीर रुप से घायल हुए थे. हालांकि सभी घायल इलाज के बाद अपने घरों में जा चुके हैं. लेकिन ठीक एक हफ्ते बाद हादसे के आरोपित मेहर सलूजा के पिता बलमीत सलूजा ने कोतवाली बेमेतरा पहुंचकर पुलिस के ऊपर ही करीब डेढ़ से दो करोड़ के जेवरातों की चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाया.
बलमीत सलूजा का कहना है कि सोने के जेवरात में एक रानी हार, 12 नग लेडीज अंगूठी, 15 नग जेंट्स अंगूठी, मोटी चेन जेंट्स, तीन मोती चैन लेडीज, तीन मंगलसूत्र, चार चूड़ी ब्रेसलेट सहित अन्य जेवरातों की चोरी हुई है. सोने के गहनों का वजन करीब एक किलो से उपर है. इन सभी गहनों की चोरी पुलिस द्वारा किए जाने का आरोप बलमीत सलूजा ने लगाया है.
उनके द्वारा दिए गए आवेदन में इस बात का उल्लेख है कि घर की चौकीदारी करने के लिए पुलिस के जवान घर तथा कैंपस में तैनात थे. इस बीच किसी बाहरी आदमी का आना नहीं हो पाया है. गाड़ी की चाबी लेने के नाम पर पुलिस के साथ मैं जब घर पहुंचा जिसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस के द्वारा की गई है. इसमें इस बात की पुष्टि की जा सकती है.
चोरी के बारे में जानकारी के बारे में जब बलमीत सलूजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रविवार की शाम उनकी पत्नी ने जेवरात के बारे में जब चर्चा की तो लाकर को खोलने पर सारे जेवरात गायब मिले. बलमीत सलूजा का कहना है कि सोने के जेवरात में एक रानी हार, 12 नग लेडीज अंगूठी, 15 नग जेंट्स अंगूठी, मोटी चेन जेंट्स, तीन मोती चैन लेडीज, तीन मंगलसूत्र, चार चूड़ी ब्रेसलेट सहित अन्य जेवरातों की चोरी हुई है.
उनके द्वारा दिए गए आवेदन में इस बात का उल्लेख है कि घर की चौकीदारी करने के लिए पुलिस के जवान घर तथा कैंपस में तैनात थे. इस बीच किसी बाहरी आदमी का आना नहीं हो पाया है. गाड़ी की चाबी लेने के नाम पर पुलिस के साथ मैं जब घर पहुंचा जिसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस के द्वारा की गई है. इसमें इस बात की पुष्टि की जा सकती है.
जिसके बाद फ़ौरन अपने स्वजन और समाज के कुछ लोगों के साथ कोतवाली रिपोर्ट करने पहुंचे. लेकिन पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. रिपोर्ट लिखने के लिए कहने पर पुलिस आना-कानी करती रही. इस गंभीर मामले पर भी पुलिस नजरअंदाज करती रही. इससे इस बात की पुष्टि होती है कि कहीं ना कहीं चोरी में पुलिस की संलिप्तता है.
रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक, जिला, बेमेतरा ने कहा कि प्रार्थी के द्वारा चोरी किए जाने एवं पुलिस के ऊपर आरोप लगाए गए हैं. इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t