अवैध रेत खनन के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग की खदान में दबकर मौत, दुसरा घायल, मुख्य आरोपी तोषण गिरफ्तार, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर उठे सवाल
A 17-year-old minor was buried to death during illegal sand mining, another injured, and the main accused, Toshan, was arrested. Questions were raised about the disregard for safety standards.
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिला के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन के दौरान एक 17 साल के नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रेत माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शुरुआती जांच में इसे एक सामान्य ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना बताया गया था. लेकिन गहराई से हुई पुलिस जांच में पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई. जिसमें अवैध खनन, लापरवाही और सबूत छिपाने की कोशिश जैसी गंभीर बातें उजागर हुईं.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 3 बजे को पुलिस को खबर मिली थी कि ग्राम गढ़वट में खारंग नदी किनारे रेत परिवहन के दौरान एक हादसा हुआ है.
जिसमें अमित कश्यप पिता रमेश कश्यप उम्र 17 साल की मौत हो गई है. वहीं एक अन्य युवक अमित यादव घायल हो गया था.
शुरुआती जानकारी में यह कहा गया था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे यह हादसा हो गया. लेकिन रतनपुर पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच शुरू की तो कई अहम तथ्य सामने आए. जांच में पता चला कि ग्राम गढ़वट में खारंग नदी किनारे अवैध तरीके से रेत खनन कराया जा रहा था. आरोपी तोषण कश्यप उम्र 34 साल इस पूरे अवैध काम को संचालित कर रहा था. ज्यादा मुनाफे की लालच में उसने नदी के अंदर 6 से 7 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया था. जहां बिना सुरक्षा उपायों के मजदूरों से काम कराया जा रहा था.
काम के दौरान अचानक वह गड्ढा धंस गया. जिससे वहां काम कर रहा नाबालिग अमित कश्यप रेत में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ने ट्रैक्टर को मौके से हटाकर ट्रॉली को पलट दिया. ताकि इसे सड़क हादसा बताया जा सके. लेकिन पुलिस को जांच में यह पूरी कहानी संदिग्ध लगी और गहन पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ गई.
जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी तोषण कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 238(बी) के तहत मामला दर्ज किया. गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध रेत खनन के इस मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इस घटना ने इलाके में अवैध खनन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
आरोपी
तोषण कश्यप उम्र 34 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



