शोभा के 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इधर सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
A 19-year-old youth from Shobha committed suicide by hanging himself. Meanwhile, the body of a 10th-grade student was found hanging from a staircase grill, causing a stir and police engaged in investigation.
शोभा के 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के अंतर्गत ब्लॉक मैनपुर के शोभा थाना से एक बड़ी खबर सामने आई है कि शोभा निवासी व्यवसायी पिंटू तिवारी का बड़े बेटे प्रिंस तिवारी उम्र 19 साल ने रिसगांव मार्ग के स्टाफ डैम के पास सुनसान इलाके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जिससे क्षेत्र भर में सनसनी और शोक का माहौल व्याप्त है.
बता दे कि गरियाबंद जिले के अंतर्गत यह तीसरी घटना सामने आई है जहां पर नौजवान युवकों के द्वारा इस तरह से आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है. पहली घटना में उड़ीसा निवासी एक 38 वर्षी अलकचंद भक्त ने मैनपुर कला के बड़ेचडान के जंगल आत्महत्या की. दूसरी घटना ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर के जिला के युवक पूनम चंद मरकाम के द्वारा साथ ही तीसरी घटना में शोभा निवासी प्रिंस तिवारी द्वारा आत्महत्या कर अपने जीवन लीला को खत्म कर ली गई. जिससे शोभा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. साथ ही उनके परिवार में दुख का माहौल व्याप्त है. फिर हाल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम को मैनपुर मुख्यालय भेजा गया है. र शोभा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला 10वीं के छात्र का शव
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला छात्र
मिली जानकारी के मुताबिक कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला मृतक छात्र रौशन तेलाम सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला, आज तड़के करीब 3 बजे हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र जब सुबह बाथरुम की तरफ गए. तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे पर लटका हुआ देखा.
इसके बाद तत्काल हॉस्टल अधीक्षक को खबर दी गई. अधीक्षक ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक तौर पर मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृत छात्र ने अपने हाथ पर पेन से संदेश लिखा था. अलविदा दोस्तों, ये मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं. किसी को परेशान न करें। इस संदेश ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है.
बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं. छात्र द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हॉस्टल स्टाफ, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



