तालाब किनारे होली से पहले दारु पार्टी बनी काल, गहरे पानी ने ली दो युवकों की जान, शराब पीकर नहाने के दौरान डूबने से मौत, पसरा मातम
A liquor party at a pond before Holi proved fatal, with the deep water claiming the lives of two young men who drowned while bathing after drinking alcohol, leading to widespread mourning.
बिलासपुर/सरकंडा : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. खमतराई स्थित अमहा तालाब में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान हिमांशु हांदे उम्र 21 साल और शिवम मानिकपुरी उम्र 20 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सात दोस्तों की टोली रविवार को अमहा तालाब के किनारे पिकनिक मनाने और घूमने निकली थी. पेड़ के नीचे बैठकर सभी शराब पार्टी कर रहे थे. शाम करीब 4 बजे, नशे की हालत में हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ढलान पर उतरे. पैर फिसलने की वजह से दोनों सीधे गहरे पानी में जा गिरे.
तालाब से मुरुम निकालने के लिए की गई अंधाधुंध खुदाई इन युवकों के लिए काल बन गई. जेसीबी से खुदाई की वजह से किनारे पर ही गहराई बहुत ज्यादा थी. चूंकि दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था. वे संभल नहीं पाए. उन्हें बचाने की कोशिश में एक तीसरा दोस्त भी पानी में उतरा. लेकिन डूबता देख बाकी साथियों ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला.
घटना की खबर मिलते ही सरकंडा पुलिस और नगर सेना के गोताखोर मौके पर पहुंचे. घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. साथ ही, मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



