मंगेतर ने बातचीत कर दिया बंद, युवती ने की खुदकुशी, छिपली में साइटिका से परेशान महिला ने लगाई फांसी, इलाके में पसरा मातम
The fiancé stopped talking to her, causing the young woman to commit suicide. A woman suffering from sciatica hanged herself in Chipli, leaving the area in mourning.
साइटिका से परेशान महिला ने लगाई फांसी
धमतरी/नगरी : नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में एक 34 साल की महिला द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतका राखी साहू(पति उमेश साहू लंबे समय से साइटिका बीमारी से पीड़ित थी और इसी वजह से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी.
बताया जा रहा है कि राखी अपने पति के साथ ग्राम छिपली में किराए के मकान में रहती थी. उसके पति उमेश साहू जेसीबी चालक हैं. दंपति मूलतः मगरलोड विकासखंड के ग्राम सौंगा के निवासी बताए गए हैं.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया. इस मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मंगेतर ने बातचीत कर दिया बंद, युवती ने की खुदकुशी
अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर के बौरीपारा और गांधीनगर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने फांसी लगा जान दे दी. पुलिस ने बताया कि दरिमा के ग्राम अड़ची निवासी उर्मिला दास पिता स्व गोकूल दास 23 साल लटोरी में अपने चाचा पवन दास के यहां रहकर शहर के कपड़ा दुकान में काम करती थी. उसकी पांच महीने पहले रजपुरी निवासी मुकेश दास से शादी तय हुई थी मुकेश बौरीपारा में अपने भाई के साथ किराए में रहकर पढ़ाई करता था. एक माह पहले मुकेश बिलासपुर पीएससी की तैयारी करने चला गया था और उसका एक महीने से उर्मिला से बात बंद हो गया था. इसी बात को लेकर उर्मिला गुमशुम रहती थी.
28 फरवरी को उर्मिला अपनी चचेरी बहन रिंकी के साथ बौरीपारा पहुंची थी और रिंकी और मुकेश के भाई को बोली की घंटा में आना और दरवाजा बंद कर ली थी. दोनों थोड़ी देर में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होने से दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किए तो उर्मिला फांसी पर लटकी मिली.
खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी से उतार पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. बगीचा के ग्राम कामारिमा निवासी आकांक्षा टोप्पो पिता स्व मघनु टोप्पो 23 साल गांधीनगर मुक्तिपारा में किराए में रहकर मजदूरी का काम करती थी. कल वह मजदूरी करने नहीं गई थी. पड़ोसी काम कर लौटे तो देखा कि उसका दरवाजा बंद है. आवाज देने के बाद भी आकांक्षा ने जब जवाब नहीं दिया तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दिए. खबर पर पहुंची मकान मालिक ने खिड़की से देखा कि वह फांसी पर लटकी है. खबर पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने शव फांसी से उतार पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



