नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान को मिली बड़ी कामयाबी, ब्राउन शुगर बेच रहे पार्षद समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

The “Drug Free India Fortnight” campaign achieved great success, with five accused, including a councilor selling brown sugar, arrested and sent behind bars.

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान को मिली बड़ी कामयाबी, ब्राउन शुगर बेच रहे पार्षद समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

मुंगेली : भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक आरोपी लोकेश उर्फ लक्की कश्यप भाजपा पार्षद हैं. बता दें कि लोकेश नगर पंचायत जरहागांव का पार्षद है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 मार्च को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम जरहागांव के कुछ युवक शमशान घाट के पास अवैध ब्राउन शुगर बिक्री के लिए इकठ्ठा हो रहे हैं. खबर मिलते ही साइबर सेल और थाना जरहागांव की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई.
पुलिस ने पांचों संदिग्धों की मौके पर विधिवत तलाशी ली. जिसमें उनके कब्जे से अलग-अलग पारदर्शी जिपर पॉलिथीन में रखी 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,65,000 बताई गई है. 6 नग मोबाइल फोन (कीमत करीब 50,000), होंडा साइन मोटरसाइकिल नम्बर CG 28 P 1199 (कीमत करीब ₹65,000),1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (कीमत करीब ₹1,000)जब्त की गई. कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3,81,000 आंकी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB