गरियाबंद में 4 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी!, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, आरोपी युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, इलाके में फैली सनसनी

A 4-year-old girl was brutally raped in Gariaband. Villagers erupted in anger. The accused youth was apprehended and handed over to the police, causing a sensation in the area.

गरियाबंद में 4 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी!, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, आरोपी युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, इलाके में फैली सनसनी

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. जहां सिर्फ चार वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार की आशंका के चलते पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है. यह मामला  छुरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई. परिजनों ने आसपास के मुहल्ले और इलाके में तलाशी की. लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. इस दौरान परिजन बेहद परेशान नजर आए. संयोग से ग्राम में देवउठनी एकादशी पर्व के मौके पर कुछ युवक पूजा-अर्चना के लिए गांव के समीपवर्ती खेतों और खलिहानों की तरफ गए थे. वहां उन्होंने आरोपी रेवा दीवान को लापता बच्ची के साथ देखा. युवकों को देख रेवा दीवान मौके से भाग निकला. लेकिन मासूम बच्ची को रोते-बिलखते और नाजुक हालत में पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
देर शाम होते ही आरोपी रेवा दीवान गांव लौटा. तो गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेर लिया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को रस्सी से बांध लिया और छुरा पुलिस को खबर दे दी. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुट गई है.
ग्रामीणों का आरोप है कि यह आरोपी बीते कई साल से मानसिक विकृति का हवाला देकर मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
मासूम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. पुलिस फिलहाल अनाचार की आशंका के एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना ने पूरे गरियाबंद जिले को झकझोर कर रख दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t