छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की खुदकुशी, AK-47 से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

A CRPF jawan committed suicide at a camp on the Chhattisgarh-Odisha border, shooting himself with an AK-47, causing a stir, with the cause unknown. Police are investigating.

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की खुदकुशी, AK-47 से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा के आश्रित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सटी ओडिशा सीमा के अंतर्गत आने वाले सोनाबेड़ा के आश्रित गांव ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप में जवान गोपीनाथ सबर ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मार ली. जवान ओडिशा के खरियार के खरधरा गांव का मूल निवासी बताया जा रहा है.
गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. खुदकुशी के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
पुलिस सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया. सुरक्षा बलों में तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी जांच के दौरान विचार किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t