डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, आरंग में दो भाइयों समेत चार युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, इलाके में पसरा मातम, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
A car collided with a divider and overturned, tragically killing four young men, including two brothers, in Arang, one seriously injured, and mourning spread across the area. Speeding was the cause of the accident.
रायपुर/आरंग : रायपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 पर हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं. तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे नंबर 53 पर कार में सवार चारों युवक महासमुंद से लौटकर आरंग आ रहे थे. पारागांव के पास एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया. जिसके बाद कार सीधे डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई. टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
इस हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं. जिससे परिवार में मातम का माहौल है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की असल वजह मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दुसरा मामला
आरंग इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. उसकी लाश महानदी पुल के नीचे मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है. पुलिस के मुताबिक पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल उम्र 18 साल गुरुवार की शाम अपने दोस्त के साथ घूमने निकला. निसदा मोड़ के पास प्रेमलाल कुछ सामान लेने ठहरा. उसका दोस्त आगे निकल गया रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. रात में उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.
शुक्रवार सुबह महानदी पुल के पास प्रेमलाल संदिग्ध हालात में मृत मिला. पुलिस खुदकुशी करने की आशंका जता रही है. दरअसल देर रात प्रेमलाल ने अपने भाई को वाट्सऐप मैसेज भी किया था. इसमें अपने मानसिक तनाव को लेकर जिक्र था. फिलहाल आरंग पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है. फिलहाल पुलिस हत्या के साथ-साथ खुदकुशी के भी एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB.



