शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर मकान मालकिन से लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने रायपुर से आरोपी रैपिडो चालक गोविंद को किया गिरफ्तार
A landlady was duped of lakhs of rupees by promising to double her money in the stock market; police arrested the accused Rapido driver Govind from Raipur.
बिलासपुर/तारबाहर : शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी ने एक महिला से चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 फ़रवरी 2026 को प्रार्थीया अंजना फ्रासिंस पति अजय फ्रासिंस ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी ने प्रार्थिया को अपने बातो में बहला फुसलाकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने से डबल मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर प्रार्थी से 4 किस्तो में 2 लाख रूपये लेकर रकम वापस न करने कि रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच मे लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते और उनके द्वारा फौरन कार्यवाही करने निर्देशित किया गया. उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व टीम बनाकर आरोपी की रायपुर में होने से खबर पर फौरन टीम रायपुर रवाना किया गया. जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया.
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, उपनिरी रामनरेश यादव, आर. रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



