बस को साइड न देने पर विवाद, खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक के साथ की मारपीट, लात-घूंसों से पिटाई, दी धमकी, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

Dispute over not giving way to a bus; dumper operators at a mine assaulted the bus driver, kicking and punching him, and threatening him. The driver was hospitalized.

बस को साइड न देने पर विवाद, खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक के साथ की मारपीट, लात-घूंसों से पिटाई, दी धमकी, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

कोरबा : कोरबा में गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर ने बस चालक के साथ मारपीट की. यह घटना दीपिका थाना क्षेत्र के इ एंड एम क्वारी सेकरान स्थित कैंटीन के पास हुई. विवाद स्टाफ बस को साइड न देने को लेकर शुरु हुआ था| जो कि हिंसक झड़प में बदल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बस चालक बहोरन सिंह उम्र 38 साल ने बताया कि मारपीट के बाद उन्हें जान से भी मारने की धमकी दी गई.| आरोपी ने उसे कहा कि अगर दोबारा सामने आया तो उस पर गाड़ी चला देंगे।| और लोग इसे हादसा समझेंगे.
घटना के बाद खदान प्रबंधक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद घायल चालक पर शराब पीने का आरोप लगाया गया. जिसकी जांच कंपनी के अल्कोहल मीटर से की गई|. जांच में अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई.
बहोरन सिंह ने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता है. और उस पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया गया है. मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला.
पीड़ित की शिकायत पर दीपिका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दीपिका थाना के सहायक उप निरीक्षक जितेश जी ने बताया कि अस्पताल से मिले ब्यान के आधार पर आरोपी डंपर ऑपरेटर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इंटक संगठन ने इस घटना की निंदा की है. संगठन ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. क्योंकि खदान में पहले भी ऐसी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB