शादी का झांसा देकर अभनपुर में कॉलेज छात्रा के साथ किया रेप, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी गोपेश साहू को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A college student was raped in Abhanpur on the pretext of marriage and threatened to kill her. Police arrested the accused Gopesh Sahu and sent him to jail.
अभनपुर/गोबरा नवापारा : रायपुर जिले के अभनपुर में कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले शादी करने की बात कहते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. वहीं दूसरी मुलाकात में जब पीड़िता ने शादी करने से इंकार कर दिया तो युवक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान पिपरौद गांव का निवासी गोपेश साहू, पिता हरिशंकर साहू की पीड़ता के साथ 5-6 साल से जान-पहचान थी. हाल ही में 13 दिसंबर की देर रात आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद शादी करने की बात कहकर उसे रायपुर भी ले गया.
जहां से पीड़िता ने शादी से इंकार कर दिया और वापस अपने घर आ गई. शादी करने से मना करने पर आरोपी युवक 16 दिसंबर को पीड़िता के कॉलेज के पास पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे उसके ही घर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया.
आरोपी ने युवती को परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से इस घटना की शिकायत करने से मना किया था. पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.
जिसके बाद परिजनों के साथ गोबरा नवापारा थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 565/24 धारा- 64, (2 ) 351( 2) 332 (b) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



