बस को ओवरटेक के चक्कर में वारंट लेकर जा रहे कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत, सीने से गुजरा पहिया, टूटी पसलियां, नहीं रहा घर का इकलौता सहारा
A constable carrying a warrant died tragically while trying to overtake a bus; a wheel pierced his chest, leaving him with broken ribs and the sole support of his family.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद में एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.बालोद जिला में यात्री बस को ओवरटेक करने के दौरान कांस्टेबल सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ बालोद थाना क्षेत्र के NH-930 मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास यात्री बस को ओवरटेक करने के दौरान बालोद सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ कांस्टेबल ठनेश तेमार्य उम्र 35 साल सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि आगामी कांस्टेबल ठनेश तेमार्य 3 मार्च को उनकी बालोद थाने में पोस्टिंग के दो साल पूरे होने वाले थे. ठनेश कुमार टेमार्य अदालत से संबंधित वारंट की तामील के लिए बालोद से झलमला की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान हीरापुर मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक एक चलती बस से टकरा गई. उसी वक्त सामने से एक ट्रक भी आ रही थी वे दोनों के बीच से निकल रहे थे. जिससे संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रही बस का पहिया उनके सीने के ऊपर से गुजर गया.
हादसा इतना भीषण था कि उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने फौरन मदद करने की कोशिश की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शुरुआती जांच में हादसा ओवरटेक के दौरान बेलेंस बिगड़ने से और बस चालक की भी लापरवाही होना बताया जा रहा है. संबंधित बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बस कांकेर रोडवेज की बताई जा रही है.
आरक्षक ठनेश कुमार टेमार्य वर्ष 2012 में जिला पुलिस बल में भर्ती हुए थे. 3 मार्च 2024 को उनका तबादला दल्ली राजहरा से बालोद सिटी कोतवाली में हुआ था. इससे पहले वे दल्ली राजहरा में भी सेवाएं दे चुके थे. वर्तमान में वे पुलिस कॉलोनी बालोद में निवास कर रहे थे. उनके पिता नरोत्तम सिंह बालोद कलेक्टर कार्यालय में प्यून के पद पर कार्यरत हैं.
मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सहगांव, डौंडीलोहारा ब्लॉक में मंगलवार को किया जाएगा. इस दर्दनाक घटना से पुलिस महकमे और पूरे जिले में शोक का माहौल है. सड़क पर लापरवाही और असावधानी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है. जिससे यातायात नियमों के पालन की जरुरत और ज्यादा अहम हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



