लूट के आरोपियों की सुरक्षा में लगे आरक्षक की लापरवाही से पुलिस स्टेशन में चली गोली, मचा हड़कंप, एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन, कांस्टेबल सस्पेंड
A constable guarding a robbery suspect fired shots at the police station due to negligence, causing widespread uproar. The SSP took strict action, and the constable was suspended.
बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर के सरकंडा थाना में ड्यूटी बदलने के दौरान हुई ड्रिल के समय एक बड़ी लापरवाही सामने आई. जब आरक्षक नवल तिवारी ने राइफल से मैग्जीन निकाले बिना ही ट्रिगर दबा दिया. जिससे अचानक गोली चल गई. जिससे हड़कंप मच गया. गोली थाने की छत में जा लगी. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को हुए लूटकांड के आरोपियों को पुलिस ने मिर्जापुर से गिरफ्तार किया था. इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बिलासपुर से की गई थी. सभी आरोपियों की सुरक्षा के लिए सरकंडा थाना में पदस्थ आरक्षक नवल तिवारी की ड्यूटी लगाई गई थी. सोमवार सुबह करीब सात बजे आरक्षक ड्यूटी पर पहुंचा और थाना मुंशी से एसएलआर राइफल लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली.
बताया जा रहा है कि ड्यूटी संभालने के दौरान आरक्षक नवल तिवारी ने बिना मैग्जीन निकाले ही राइफल की ड्रिल शुरु कर दी. इसी दौरान ट्रिगर पर हाथ लगते ही अचानक गोली चल गई. गोली की आवाज से पूरा थाना गूंज उठा और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए. जब गोली चली, तब राइफल की नोक ऊपर की तरफ थी, जिससे गोली सीधे थाने में लगे पंखे की ब्लेड को चीरते हुए छत में जा धंसी. इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है. प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि हथियार हैंडलिंग में लापरवाही बरती गई थी. घटना के बाद विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और थानों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



