खेत में बेचने के लिए रखे किसान के 150 कट्‌टा धान में लगाई आग, पौने दो लाख रुपए का नुकसान, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

A farmer's 150 sacks of paddy stored in his field for sale were set on fire, resulting in a loss of ₹1.75 lakh. Three accused were arrested and sent to jail.

खेत में बेचने के लिए रखे किसान के 150 कट्‌टा धान में लगाई आग, पौने दो लाख रुपए का नुकसान, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

राजनांदगांव : खेत में रखे करीब डेढ़ सौ कट्टा धान को जलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगजनी की इस घटना में संबंधित किसान को करीब पौने दो लाख रुपए का नुकसान हुआ था. यह मामला बसंतपुर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 28 दिसंबर की रात करीब 8 बजे दिलीप साह निवासी बैगापारा लखोली अपने अन्य साथी के खेत में रखे 150 कट्टा धान करीब 60 क्विंटल कीमत 1 लाख 86 हजार रूपये को जला कर नष्ट कर दिया है.
इस रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध धारा 326 (च), 3 ( 5 ) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी के निश्चित स्थानोऊ में दबिश देकर आरोपी दिलीप साहू पिता सुकालू राम साहू उम्र 38 साल निवासी लखोली बैगपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. जो अपने अन्य साथी महादेव कौशिक पिता गणेशम कौशिक मोहरा और संतोष कुमार उर्फ राजू पिता गौतम मोहरा के साथ जुर्म करना कबूल किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t