गरियाबंद में प्रशासन-पुलिस का डबल अटैक, एसडीएम मरकाम और पुलिस ने किया 5 वाहनों से 20 लाख से ज्यादा का 1370 बोरी अवैध धान जप्त

In Gariaband, the administration and police launched a double attack; SDM Markam and police seized 1,370 sacks of illegal paddy worth over Rs 20 lakh from five vehicles.

गरियाबंद में प्रशासन-पुलिस का डबल अटैक, एसडीएम मरकाम और पुलिस ने किया 5 वाहनों से 20 लाख से ज्यादा का 1370 बोरी अवैध धान जप्त

गरियाबंद : धान खरीदी सत्र के दौरान अवैध धान परिवहन एवं तस्करी पर नकेल कसने प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है. एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम के निर्देशन में प्रशासनिक कार्रवाई और थाना देवभोग पुलिस की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच के चलते धान तस्करों पर करारा हमला हुआ है.
एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम के नेतृत्व में मदानग मुड़ा एवं धुरूवागुड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों ट्रक नम्बर CG 04 J 8761 में 405 कट्टा शोभा एरिया से और ट्रक नम्बर CG 04 J 3919 से कुल 810 बोरी धान पकड़ा गया. जब्त धान की अनुमानित कीमत 10.44 लाख रुपये आंकी गई है. जांच में सामने आया कि धान को बाहर से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी. वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर धान को थाना इंदागांव व थाना देवभोग की अभिरक्षा में रखा गया है. मामला मंडी अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस द्वारा उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर क्षेत्र में एक साथ की गई कार्रवाई में तीन वाहनों से 560 बोरी धान जप्त किया गया.
बंधियामाल बॉर्डर – ट्रक CG 08 L 3919 से 400 बोरी
पिटापारा बॉर्डर – 407 वाहन (बिना नंबर) से 100 बोरी
झिरीपानी बॉर्डर – ट्रैक्टर CG 23 H 0697 से 60 बोरी
तीनों मामलों में चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. धान व वाहनों को विधिवत जप्त कर थाना देवभोग में सुरक्षार्थ रखा गया है.
एक नजर में कार्रवाई
➡️ कुल जप्त धान – 1370 बोरी
➡️ कुल जप्त वाहन – 05
➡️ अनुमानित कीमत – 20 लाख रुपये से ज्यादा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t