महिलाओं से पुराने बर्तन और जेवर बदलने के बहाने ठगी, गहने-बर्तन लेकर ठग महिला हुई फरार, जांच में जुटी पुलिस, तलाश जारी
Women were duped on the pretext of exchanging old utensils and jewellery, the fraudster fled with the jewellery and utensils, police engaged in investigation, search continues.
बिलासपुर : पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन देने का झांसा देकर अज्ञात महिला ने एक ही परिवार के चार महिलाओं के जेवर उतरवाकर ले गई. इसके बाद महिला वापस लौटकर नहीं आई है. दूसरे गांव की एक अन्य महिला के जेवर भी लेकर फरार हो गई है. इस मामले में पुलिस धोखाधड़ी के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. यह मामला चकरभाटा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा पुलिस ने बताया कि ग्राम परसदा माता चौरा निवासी ममता सूर्यवंशी रोजी मजदूरी का काम करती है. 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे अपने घर पर थी. उसी समय एक अज्ञात महिला घर आई और नया और पुराना बर्तन रखी थी. इस दौरान घर पर ममता उसकी जेठानी शुकवारा बाई सुर्यवंशी, जेठानी मिलापा सुर्यवंशी, बहू ममता सुर्यवंशी थी.
अज्ञात महिला ने पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन देना का लालच दिया. साथ ही सोना- चांदी की तस्वीर खींचकर विदेश भेजती हूं. फिर जेवर को वापस करूंगी. इसके अलावा अज्ञात महिला ने पैसा देने का भी झांसा दिया. लालच में आकर ममता सूर्यवंशी ने पुराना एक कडाही, पांच कांस की थाली, तीन पीतल का परात, एक हउला, तीन कांस का लोटा और एक सोने का माला जिसमे सोने का ग्यारह नग छोटा बड़ा लॉकेट था. चांदी का एक हाफ, एक छोटा फुल कर्धन, एक छल्ला, एक जोड़ी पायल को दिया.
उसकी जेठानी शुकवारा बाई सुर्यवंशी ने अज्ञात महिला को दो पुराना स्टील की बाल्टी, एक नग चांदी का चैन, एक जोडी बिछिया और जेठानी मिलापा सुर्यवंशी ने एक माला जिसमे तीन नग सोने का लाकेट और चार गेंहू दाना लगा था, एक चांदी का पायल को दिया.
बहू ममता सुर्यवंशी पति इन्द्र कुमार ने उसी महिला को सोने का छोटा तीन लाकेट, एक जोड़ी सोने का टाप्स को दिया. अज्ञात महिला ने शाम 4 बजे डिजाईन भेजकर बर्तन को बदलकर सभी को नया बर्तन और सभी के सोने चांदी की जेवर को वापस करने और ज्यादा पैसा भी दूंगी बोलकर सामान लेकर चली गई. इसके बाद महिला बर्तन और जेवर को लेकर वापस नहीं आई. सभी की बर्तन और सोने-चांदी की कीमत 90 हजार रुपए है.
जब अज्ञात महिला ने शाम 4 बजे बर्तन और जेवर को लेकर वापस करने घर नहीं आई. तब सभी पीड़ित महिलाएं घबरा गई. सभी एक साथ खोजबीन करने लगी. गांव के अंदर मोहल्ले समेत गांव के बाहर जाकर पता लगया. लेकिन महिला के बारे में कही भी पता नहीं चल पाया है. तब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद महिलाओं ने परिवार के मुखिया को खबर दी. परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़ित महिलाओं ने ठग महिला की तलाश करते हुए ग्राम परसदा पहुंच गईं. तब पता चला कि वहां परसदा निवासी सती चेलकर का भी ठग महिला ने इसी तरह का झांसा देकर सोने का एक लाकेट, एक जोड़ी चांदी की पैर पट्टी, दो नग चांदी का सिक्का, दो जोड़ी चांदी का बिछया को लेकर चली गई. सती चेलकर ने भी घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद सभी एक साथ मिलकर पुलिस को खबर दी.
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया कि ठग महिला 30-40 साल के आसपास है. रंग गोरा है और हेल्दी है. इस घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. ताकि वीडियो फुटेज में महिला कैद हुई होगी. गांव की दुकान और मेन रोड पर स्थित दुकानों में लगे कैमरे की जांच की जा रही है. हालांकि अभी आरोपी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
चकरभाठा टीआई उमेश कुमार ने बताया कि हुलिया के आधार पर खोजबीन जारी है. दूसरे राज्य की महिला होने का शक है. एक महिला के अलावा अन्य महिलाएं भी हो सकती हैं. बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा. पुलिस की अलग-अलग टीम तलाश में जुटी है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य जगहों पर चेकिंग की जा रही है. पीड़ित महिलाओं से भी बारिकी से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



