झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही आई सामने, इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भवती महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा कर लगाया आरोप

Negligence of quack doctor came to light pregnant woman died after injection family members created ruckus and accused

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही आई सामने, इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भवती महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा कर लगाया आरोप

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिले में 4 महीने की एक गर्भवती महिला की मौत पर हंगामे का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि गर्भवती महिला को डॉक्टर के पास ले जाया गया था. जहां इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद उसकी जान चली गई. महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला रुक्मणी कश्यप पति सहदेव कश्यप निवासी टुरी हिरागढ़ है. उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी. गर्भवती होने पर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन से रुक्मणी की मौत हो गई. जिससे उसकी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान चली गई. इस मामले के बाद से परिजनों में भारी नाराजगी है. वहीं परिजनों ने सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है. स्थानीय पुलिस थाना नवागढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
परिजनों का आरोप है कि जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. जिसका असल वजह प्रशासन की लापरवाही है. स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती तादाद और उनके द्वारा की जाने वाली गलतियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. जिससे आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
इस घटना के बाद इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा फौरन कार्रवाई की जाए. ताकि आने वाले समय में ऐसी घटना दोबारा न घट सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb