शादी की खरीददारी कर लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्री को तेज रफ्तार माजदा ने मारी टक्कर, युवती की मौके पर मौत, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

A father and daughter riding a scooter returning from wedding shopping were hit by a speeding Mazda; the young woman died on the spot and the drunk driver was arrested.

शादी की खरीददारी कर लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्री को तेज रफ्तार माजदा ने मारी टक्कर, युवती की मौके पर मौत, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके पिता गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम बिल्हा निवासी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ शादी की खरीददारी के बाद बिलासपुर से लौट रहे थे. करीब 4:15 बजे पीछे से आ रहे तेज गति वाले माजदा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई. कसक बग्गा माजदा के पहिए के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पिता जगदीश बग्गा के पैर में गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने फ़ौरन 112 डायल कर घायल पिता को अस्पताल पहुँचाया. जहां उनका इलाज जारी है. चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसा करने वाले माजदा (CG 04 43030) की पहचान की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t