रायपुर में साड़ी खींचकर महिला बीएलओ से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाने वाले को भी पिटाई, VIDEO जमकर वायरल

In Raipur, a woman BLO was assaulted after her sari was pulled off, and the video of the abuse was also beaten up. The video went viral.

रायपुर में साड़ी खींचकर महिला बीएलओ से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाने वाले को भी पिटाई, VIDEO जमकर वायरल

रायपुर : एसआईआर अभियान के दौरान रायपुर के काली माता वार्ड में बीएलओ के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामना आया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है.  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला बीएलओ से एसआईआर फॉर्म घर पहुंचाने की मांग कर रही थी. फॉर्म मिलने में देरी होने पर बूथ क्रमांक 85 की बीएलओ वंदना सोनी के साथ एक महिला ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई पर उतर आई.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएलओ वंदना सोनी के साथ एक महिला गाली- गलौज और मारपीट कर रही है. महिला मारुति सॉलिटेयर बनियान ट्री कॉलोनी निर्माणाधीन कचना ओवर ब्रिज के पास रहती है. महिला ने बीएलओ के साथ अन्य निवासियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. जब महिला बीएलओ एसआईआर का फार्म लेने गई थी. उसे घर पर फार्म नहीं मिला था.
इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और लोगों ने महिला के व्यवहार की निंदा की है. फिलहाल अब तक इस मामले में कही शिकायत नहीं की गई है.
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों से अभद्रता और मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में बीएलओ अधिकारी ने भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया था. फोन पर शिकायत करते करते  BLO रोने लगी.
मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत हुई इस पिछली घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें बीएलओ अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी से फोन पर रोते हुए शिकायत करती नजर आई थी.
वीडियो में महिला बीएलओ अधिकारी को यह कह रही थी कि भाजपा पार्षद ने उनसे सवाल किया. आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं? इसके बाद पार्षद ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह विधायक से इसकी शिकायत करेंगे. महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने मुझे फोन करके कहा कि तुम्हें तमीज नहीं है. मैं तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट करूंगा.
लगातार दो घटनाओं के बाद बीएलओ अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इधर बीएलओ के साथ हुई इस घटना को लेकर कर्मचारियों में भी आक्रोश है. वहीं आगे ऐसी घटनाओं को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा की मांग की है.
11 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे फॉर्म
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय-सीमा 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है. पहले फॉर्म जमा करने की आख़री तारीख 4 दिसंबर निर्धारित थी. अब नए आदेश के तहत 11 दिसंबर तक लोग फॉर्म जमा कर सकेंगे. आयोग ने पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है. नया शेड्यूल छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लागू होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t