गैस चूल्हा रिपेयरिंग के दौरान घर में लगी आग, सुधारने आए सर्विस मैन की दो वर्षीय मासूम समेत झूलसे चार लोग, इलाज जारी, बच्ची रायपुर रेफर
A fire broke out in a house during the repair of a gas stove. Four people, including the two-year-old son of a serviceman, were burned. Treatment is ongoing, and the girl was referred to Raipur.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां आग की चपेट मे आने से 4 लोग झूलस गए. यह हादसा गैस चूल्हा बनाने के दौरान हुआ. जो बेहद खतरनाक था. इस हादसे मे 2 साल की किंजल साहू बुरी तरह घायल हुई है. यह घटना बीती रात शुभाष नगर की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 9 बजे के आस-पास महासमुंद मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 25 सुभाष नगर मे पूर्व पार्षद संदीप घोष के घर के पिछे बुजुर्ग दंपति खेलावन और चन्द्रिका के खपरैल घर में खाना बना रहे थे.
इस दौरान घर के बुजुर्ग खेलावन और उनकी पत्नी चन्द्रिका उम्र 55 साल साथ में बेटी लक्ष्मी बाई उम्र 35 साल मौजूद थी. तभी खेलावन ने बाहर चूल्हे पर खाना बनाने के लिए अपनी बेटी लक्ष्मी को कहा. जिसके बाद लक्ष्मी ने कहा कि गैस बनाने के लिए इण्डेन गैस से चूल्हा बनवाने के लिए सर्विस मैन को बुलाया है. थोड़ी देर मे गैस बन जाएगा फिर खाना बनाएंगे
इस बीच गैस बनाने के लिए 29 साल के रुपेश साहू अपनी 2 साल की बेटी किंजल साहू को लेकर खेलावन के घर पहुंचा और गैस चूल्हा बनाने लगा. इस दौरान सभी पास मे ही खड़े थे. इसी दौरान कुछ गड़बड़ी हुई और तेजी से गैस रिसाव की वजह से आग पूरे कमरे मे फैल गई. अफरा-तफरी और तेज आवाज सुनकर दूसरे कमरे मे मौजूद खेलावन जब बेटी के कमरे मे पहुंचा तो उसके होश उड़ गए.
वहीं बाहर पत्नी चन्द्रिका जोर-जोर से आवाज लगा रही थी और अंदर बेटी लक्ष्मी गैस सर्विस मैन की बेटी किंजल को पकड़े हुए आग से जूझ रही थी. गैस चूल्हा बनाने आए रुपेश भी किसी तरह उन दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा था. बचाव मे आग की चपेट मे आने से हादसे मे 2 साल की मासूम किंजल साहू का चेहरा बुरी तरह झुलस गया.
सभी एक दूसरे को बचाने के दौरान आग की चपेट मे आ गए और घायल हो गए. जैसे-तैसे आग पर काबू पाकर सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं महासमुंद पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है.
घायलों में ये हैं शामिल
लक्ष्मी बाई उम्र 35 साल
रुपेश साहू उम्र 29 साल
किंजल साहू उम्र 2 साल
चन्द्रिका साहू उम्र 55 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



