पैसे के लेनदेन को लेकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, गंभीर चोटें, आवाज हुई बंद, पीड़ित परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार

Attempted strangulation over a monetary dispute, resulting in serious injuries and loss of voice; victim's family appeals for justice.

पैसे के लेनदेन को लेकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, गंभीर चोटें, आवाज हुई बंद, पीड़ित परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार

सक्ती : सक्ती जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है. जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मल्दा में पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परमेश्वर प्रसाद कश्यप का आरोप है कि 2 जनवरी 2026 की शाम वह अपने 4 हजार रुपये वापस मांगने आरोपी रामकीर्तन कश्यप के पास गया था. इसी दौरान आरोपी ने खाने-पीने की बात कहते हुए अचानक परमेश्वर प्रसाद का गला दबा दिया. जिससे उनकी आवाज बंद हो गई. और उन्हें गंभीर चोटें आईं.
वही आरोपी रामकीर्तन कश्यप का कहना है कि मै खुलेआम दारु बेचता हूं. और हर महीना हसौद थाना वालों को कमीशन देता हूं. मेरा तुम कुछ नहीं कर सकते.
पीड़ित का इलाज फिलहाल जैजैपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
पीड़ित का कहना है कि गला दबाए जाने की वजह से उन्हें बोलने में काफी तकलीफ हो रही है. इस मामले को लेकर पीड़ित ने हसौद थाना में शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन आरोप है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है. और इंसाफ की गुहार लगा रहा है.
अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इस गंभीर मामले में जल्द कार्रवाई करेगी या पीड़ित को इंसाफ के लिए और इंतजार करना पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t