मेहमानी में बदला बन बैठा जानलेवा, पत्नी के भाई को लेकर हुए विवाद में युवक को टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी मोहर साय गिरफ्तार

A guest turned deadly! A young man was stabbed to death with a sickle in a dispute over his wife's brother; accused Mohar Sai was arrested.

मेहमानी में बदला बन बैठा जानलेवा, पत्नी के भाई को लेकर हुए विवाद में युवक को टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी मोहर साय गिरफ्तार

अंबिकापुर : पत्नी के भगाए जाने की शक पर युवक की हत्या किए जाने के मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी आरोपी मोहर साय के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रतनू कोरवा अंबापकरी तीनपाठ चौकी पण्डरापाठ, थाना बगीचा जिला जशपुर के रहने वाला था. वह 5 अक्टूबर को पत्नी सुदरी और बच्चों के साथ धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेडिया बथानपारा पत्नी के बड़े पिता के घर आया था. यहां रात को खाना खाने के बाद परछी में पत्नी व बच्चों के साथ सोया था. घर में दरवाजा नहीं था. रात करीब 12 बजे पत्नी का ममेरा भाई आरोपी मोहर साय कोरवा हाथ में टांगी लेकर आया और घर में घुसकर सो रहे रतनू को खींचकर आंगन में निकाला और कहा कि तुम मेरी पत्नी को अपने छोटे भाई के साथ भगा दिए हो कहते हुए टांगी से उसके गर्दन पर हमला कर दिया.
इससे उसकी मौके पर ही मौैत हो गई. पत्नी द्वारा चिल्लाने पर आरोपी मोहर साय उम्र 24 साल निवासी जटासेमर थाना धौरपुर मौके से फरार हो गया था. मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t