जंगल में मिली युवती की अधजली लाश, नहीं हो पाई पहचान, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, पुलिस कर रही मामले की जांच
A half-burnt body of a girl found in the forest, could not be identified, sensation spread in the area, forensic team reached the spot, police is investigating the case
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के जंगल में अधजले शव के टुकड़े मिले हैं. शव के पास लाल रंग की टूटी चूड़ियां और एक प्लास्टिक की लाल चूड़ी भी मिली है. जिससे शक है कि यह किसी महिला का शव हो सकता है. शव की हालत इतनी खराब है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है. लेकिन शुरुआती जांच में हत्या कर सबूत मिटाने की साजिश की संभावना जताई जा रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हाथबाय जंगल में इस समय कूप कटिंग (लकड़ी कटाई और भंडारण) का काम चल रहा है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ियों में आग लगा दी. जब वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई. तो वहां अधजले शव के टुकड़े दिखाई दिए. शव के पास एक बेल्ट और टूटी हुई चूड़ियां मिलने से यह मामला और संदिग्ध हो गया है.
ग्रामीण हाथबाय जंगल में महुआ बीनने गए थे. इसी दौरान उनकी नजर युवती की अधजली लाश पर पड़ी. ग्रामीणों से मिली खबर के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. अधजली शव को प्रिजर्व कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया. साथ ही आस-पास के थाने गुमशुदा लोगों की भी जानकारी ले रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
स्थानीय लोगों इसे कोई सोची-समझी साजिश बता रहे हैं. हत्या कर शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई हो. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और हुई और शव जंगल में लाकर जलाया गया. गरियाबंद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.
जांच के दौरान शव के हाथ का अधजला हिस्सा मिला. जिसे तार से बांधा गया था. जिससे किसी बड़े जुर्म की तरफ इशारा मिल रहा है. पुलिस ने जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए हैं. ताकि उसकी पहचान हो सके और इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



