महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर और कार की जोरदार टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे 3 लोगों की मौत, 6 घायल, 2 बच्चे गंभीर

Horrific road accident in Mahasamund, container and car collide fiercely, 3 people returning from a wedding ceremony die, 6 injured, 2 children critical

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर और कार की जोरदार टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे 3 लोगों की मौत, 6 घायल, 2 बच्चे गंभीर

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. एक कंटेनर और इको कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. यह दर्दनाक हादसा कोमाखान थाना क्षेत्र के सुअरमाल से टेमरी जाने वाले मार्ग पर हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक इको कार नम्बर CG 04 PJ 1696 टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर नम्बर MH 40 AK 2648 बागबाहरा से ओडिशा की तरफ जा रहा था. अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
इको कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार सवार था. जो शादी समारोह से लौट रहा था। हादसे में जोहन साहू उम्र 60 साल और खुशी साहू उम्र 1.5 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार चला रहे पूनम साहू ने इलाज के दौरान महासमुंद अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए. जिनमें दो बच्चों को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है. वहीं, चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पताल में जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI