तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में छह लोग घायल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, धुंध के कारण हुआ दर्दनाक हादसा

A high-speed e-rickshaw overturned, injuring six people. The injured are being treated in hospital. The tragic accident occurred due to fog.

तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में छह लोग घायल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, धुंध के कारण हुआ दर्दनाक हादसा

जांजगीर-चांपा : जिले में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद में उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ई-रिक्शा धुंध के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5 बजे एक ई-रिक्शा चालक चांपा रेलवे स्टेशन से छह सवारियों को लेकर रवाना हुआ. ग्राम करनौद के पास पहुंचते ही सड़क पर घनी धुंध छाई होने और वाहन की रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक को रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया. इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा सड़क किनारे जाकर पलट गया. हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी यात्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए.
हादसे को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को खबर दी. मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 45 साल के घासी राम खूंटे को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
मृतक घासी राम खूंटे सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के निवासी थे. वे हैदराबाद में मजदूरी का काम करते थे और रविवार सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से अपने गांव कुरदा जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे. हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे.
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, बिर्रा थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t