तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, ससुर की मौत होने पर ससुराल जा रहे दामाद की मौत, पत्नी और बच्चे घायल, हालत नाजुक
A high-speed small elephant hit a bike, son-in-law who was going to his in-laws' house after the death of his father-in-law died, wife and children injured, condition critical
अंबिकापुर : सीतापुर के ग्राम जामटोली के समीप ससुर के अंतिम संस्कार में पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार टाटाएस (छोटा हाथी) वाहन ने ठोकर मार दिया. हादसे में गंभीर चोट आने पर तीनों को मेडिकल कालेज चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी और बच्चे का इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा शंकरनगर के रामपुर निवासी प्रमोद कुमार गोंड पिता स्व.उजीत गोंड 31 साल का ससुराल बगीचा पण्डरापाठ दनगरी में है. ससुर की मौत की खबर पर दो मार्च को प्रमोद पत्नी बसंती और चार साल के बेटे को लेकर बाइक से ससुराल के लिए निकला था.
रास्ते में सीतापुर के ग्राम जामटोली पहुंचे ही थे कि तेज और अनियंत्रित रफ्तार की छोटा हाथी वाहन नम्बर CG14 MV 2693 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया.
हादसे में तीनों बाइक से दूर फेंका गए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें डायल 112 की मदद से सीतापुर चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज चिकित्सालय रेफर कर दिया. यहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद प्रमोद को मृत घोषित कर दिया. जबिक बसंती और चार साल के बेटे का इलाज चल रहा है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



