प्रेम प्रसंग में खौफनाक कत्ल, गर्लफ्रेंड के साथ मातर देखने पहुंचा प्रेमी, लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, पांच गिरफ्तार
A horrific murder in a love affair: the lover went to see the funeral pyre with his girlfriend, but the girl's brother, along with his friends, killed him; five arrested.
दुर्ग : रानीतराई थाने के ग्राम खर्रा में मातर पर नाचा कार्यक्रम देखने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या कर दी गई. मृतक का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. यह मामला रानीतराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 3 बजे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक खूबीराम साहू निवासी रेंगाकठेरा गुरुवार रात अपनी प्रेमिका के साथ ग्राम खर्रा में “मातर” पर आयोजित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचा था. उसी दौरान युवती के भाई ने अपनी बहन के साथ देखा और गुस्से में आकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूबीराम पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस वारदात की खबर मिलते ही एसडीओपी पाटन और रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कत्ल इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है.
इस बारे में दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि खर्रा गांव में एक दूसरे गांव का युवक कार्यक्रम में आया हुआ था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर शक के आधार पर बातचीत की और उसके साथ मारपीट कर दी. इसके बाद एक अन्य युवक, जिसके साथ उसका संबंध बताया जा रहा है. वह भी वहां पहुंचा और उसने युवक को बाहर बुलाकर अपने समूह के साथ मिलकर फिर से मारपीट की. इसी दौरान दो आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



