रायपुर में कांकेर रोडवेज की खड़ी बस से टकराकर बाइक सवार युवक की सिर फटने से मौके पर हुई मौत, हिरासत में ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस

A young man riding a bike collided with a stationary Kanker Roadways bus in Raipur and died on the spot after his head was fractured. The driver is in custody and the police are investigating.

रायपुर में कांकेर रोडवेज की खड़ी बस से टकराकर बाइक सवार युवक की सिर फटने से मौके पर हुई मौत, हिरासत में ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर के वीआईपी चौक में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कांकेर रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड की बस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान महासमुंद निवासी ईश्वर साहू के रुप में हुई है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर साहू अपनी बाइक नम्बर CG07 BT 4836 से महासमुंद की तरफ जा रहे थे. सुबह करीब 5:30 बजे जब वे वीआईपी चौक पहुंचे. तभी कांकेर रोडवेज की बस नम्बर CG04 PB 8100 से टकरा गए. हादसे में युवक सिर के बल सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
राहगीरों की खबर पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. चालक ने लापरवाहीपूर्वक बस खड़ी की थी. जिससे यह हादसा हुआ. फिलहाल ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
चश्मदीदों के मुताबिक युवक के टकराते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और सिर सड़क पर जोर से लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.
बीते चार महीनों में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है. पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 78 सड़क हादसों में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सड़क हादसों की वजह रिपोर्ट में ओवर स्पीड गाड़ी, ड्रिंक एंड ड्राइव और वाहन चालकों की लापरवाही बताई गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t