शादी का झांसा देकर युवती से लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने बनाई दूरी, पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र को किया गिरफ्तार
A man allegedly tried to have sex with a young woman under the pretense of marriage. He distanced himself from her after she became pregnant. Police arrested the accused, Virendra.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार युवती के साथ संबंध बना रहा था. पीड़िता जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी वीरेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ क्षेत्र एक ग्राम की 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 मई 2025 को अपने रिश्तेदार के यहां बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम में शादी कार्यक्रम में आई थी. उसी दौरान प्रार्थिया की मुलाकात आरोपी वीरेन्द्र विश्वकर्मा से हुई. दोनों में बातचीत होने लगी. फिर वीरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ अनाचार किया.
इसी बीच पीड़िता 4-5 महीने की गर्भवती हो गई है. प्रार्थीया के द्वारा आरोपी को शादी के लिए बोलने पर अब शादी करने से इंकार कर रहा है. पीडिता की रिपोर्ट पर थाना धर्मजयगढ़ में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज किया गया. साथ ही मामला जांच के लिए थाना बगीचा को सौंपा गया था.
थाना बगीचा में संबंधित धारा में अपराध क्रमांक 233/2025 दर्ज कर जांच में लिया गया. मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा को जिला सरगुजा क्षेत्र से हिरासत में लेकर वापस लाया गया. पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा जुर्म कबूल करने और पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी वीरेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



