शेयर ट्रेडिंग-ऑनलाइन नौकरी घोटाला, रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश में चलाया ऑपरेशन, 4 अंतरराज्यीय धोखेबाज गिरफ्तार
Share trading-online job scam: Raipur police conducts operation in Madhya Pradesh and Andhra Pradesh, arrests 4 interstate fraudsters
रायपुर : ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी है. आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ तकनीकी सबूत इकठ्ठा कर गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिया गया है.
केस 1- प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 20 लाख ठगी होने पर थाना खमारडीह में सूचना दिया था. रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 176/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. 66(D)IT एक्ट दर्ज कर जांच की कड़ी में आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई. आरोपी प्रयल अस्थाना घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर निवास कर रहा था. ग्वालियर मध्यप्रदेश में रेड कार्यवाही में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
केस 2- प्रार्थी युवराज पिस्दा ने उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 7.4 लाख की ठगी होने पर थाना मुजगहन में खबर दिया था. इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 149/24 धारा 420 भादवि दर्ज कर जाँच की कड़ी में बैंक से मिली जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर दो आरोपियों की पहचान की गई. आरोपी नेहरु लाल अन्य आरोपी मयंक पटेल के साथ मिलकर मुंबई ब्रांच के बैंक में खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में शामिल हो गया थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
केस 3- प्रार्थी डाकेस्वर सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ के बहाने 71 लाख की ठगी होने पर थाना सरस्वती नगर में सूचना दिया था. रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/25 धारा 318(4) भा.न्या.सं. दर्ज कर जाँच की कड़ी में बैंक से मिली जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई. आरोपी जयराम वाजेंदला बैंक में करंट खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में शामिल हो गया था. आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1 प्रयल अस्थाना पिता प्रदीप अस्थाना उम्र 31 साल पता बिरला ग्वालियर मध्यप्रदेश
2 नेहरू लाल पिता सुखदेव उम्र 23 साल पता 12-1 वार्ड नंबर 09 वीटीसी सावित्रीपुर, पोस्ट बरतीकला थाना बंसतपुर जिला बलरामपुर
3 मयंक कुमार पटेल पिता सच्चिदानंद पटेल उम्र 33 साल पता 51-1 ग्राम सावित्रीपुर पोस्ट बरतीकला, पुलिस चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर, जिला-बलरामपुर
4 जयराम वाजेंदला पिता वीरा राघव राव 52 साल पता प्लॉट 103, साई होम्स, यक्शन पेड़ाघंटियाडा विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



