भतीजे ने किराना दुकानदार चाचा को फावड़ा से ताबड़तोड़ वार उतारा मौत के घाट, फिर कुएं में कूदकर खुद भी दी जान, गांव में शोक का माहौल
A nephew stabbed his uncle, a grocery store owner, to death with a shovel, then took his own life by jumping into a well, leaving the village in mourning.
कोरिया : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कोरिया जिले के जुनापारा मोहल्ला में डबल मौत से सनसनी फ़ैल गई. जब पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रुप ले लिया। यहां भतीजे ने अपने ही चाचा की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया और कुछ ही देर बाद भागकर कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली. इस घटना की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जमगहना के जूनापारा निवासी उपेंद्र नारायण बरगाह 60 साल किराना दुकान चलाता था. शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी दुकान के सामने दीवार पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा कौशल बरगाह 37 साल वहां फावड़ा लेकर पहुंचा. चाचा कुछ समझ पाता. इससे पहले ही उसने उसके सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया.
चाचा की हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा भागता हुआ अपने घर पहुंचा. यहां फावड़ा रखने के बाद घर से कुछ दूर स्थित पुराने कुएं में कूद गया. यह देख गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे और आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया. इस दौरान उसकी भी मौत हो चुकी थी. गांव वालों ने बताया कि आरोपी की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.
खबर मिलते ही राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एफएसएल विज्ञानी शारदा दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और सबूत जुटाए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. कत्ल और खुदकुशी के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. दो परिवारों पर एक साथ टूटा दुखों का पहाड़ टूट गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
एक तरफ जहां निर्दोष किराना दुकानदार की बेरहमी से हत्या हुई. वहीं दूसरी तरफ मानसिक बीमारी से जूझ रहे युवक की खुदकुशी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. ताकि इस दोहरे हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
प्रेमी ने दोस्त और भाई के साथ मिलकर की महिला की हत्या
दुर्ग जिले के चन्द्रा मौर्या टाकिज अंडर ब्रीज के पास कार सर्विसिंग सेन्टर के सामने स्थित नाले में बोरे में महिला का शव मिला था. घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी. थाना सुपेला में मर्ग क्र. 143/25 एवं अपराध धारा 103, 238 बीएनएस का मामला दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.



