ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, ड्राइवर फरार, इधर ट्रेलर व ट्रक के टकराने से लगी आग, जिंदा जला चालक

Three bike riders died in a collision with a tractor, driver absconded, on the other hand a fire broke out due to collision between a trailer and a truck, driver burnt alive

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, ड्राइवर फरार, इधर ट्रेलर व ट्रक के टकराने से लगी आग, जिंदा जला चालक

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिला में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो है. बताया जा रहा है कि लखनपुर-बेलदगी मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस हादसे पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
सड़क हादसे का ये मामला लखनपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुनगुरी निवासी 40 साल के विजय यादव, सत्यनारायण साय और ग्राम पेंडरखी निवासी 22 साल के संजय तीनों बाइक में सवार होकर लखनपुर से तुनगुरी की तरफ जा रहे थे. लखनपुर-बेलगदी मुख्य मार्ग में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक को सामने से चपेट में लेकर टक्कर मार दी. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे.
गंभीर रुप से घायल तीनों लोगों का समय पर इलाज मिल पाता. उससे पहले ही तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर तीनों ग्रामीणों के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉर्च्युरी भिजवाया गया. हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. लखनपुर पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

ट्रेलर व ट्रक के टकराने से लगी आग, जिंदा जला चालक

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ट्रक व ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. इससे दोनों ही वाहनों में आग लग गई और एक चालक का जिंदा जलसे मौत हो गई तो दूसर चालक गंभीर रुप से झुलस गया. घटना छाल थाना क्षेत्र की है
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर में एक ट्रेलर व खाली ट्रक छाल थाना क्षेत्र के कुड़ेकेला मेन रोड पा जा रहे थे. तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे देखते ही देखते दोनों वाहनों के इजंन में आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटे इतनी बढ़ गई कि एक वाहन का चालक कटघोरा थाना क्षेत्र के रंवा का रहने वाला बजरंग मरकाम आग की चपेट में आ गया और वाहन से बाहर नहीं निकल पाने से वाहन के भीतर ही वह जिंदा जल गया.
इधर दूसरे वाहन का चालक गंभीर रुप से झुलस गया. ऐसे में आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मामले की खबर थाना में दी गई. जहां पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया. काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले अन्य लोगों ने झुलसे चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया.
छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों ही वाहनें खाली थी. घटना के बाद वाहन मालिकों को बुलाया गया. जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी. फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB