नौ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से गिरने के बाद मौत, जुर्म छिपाने ड्राइवर ने गड्ढे में दफनाई मासूम की लाश, आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद
A nine-year-old boy died after falling from a tractor. To hide his crime, the driver buried his body in a ditch. The accused was arrested and the body was recovered.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक नौ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से गिरने के बाद पहिए के नीचे आने से मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने शव को छुपाने के लिए उसे खाद के गड्ढे में दफना दिया. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस की जांच में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बिजेपार में नौ वर्षीय मासूम प्रभात अरकरा ट्रैक्टर पर सवार था. अचानक ट्रैक्टर से गिर जाने की वजह से वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दुखद हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भानदास ने घटना को दबाने की कोशिश की. डर के मारे उसने बच्चे के शव को एक बोरी में भरकर अपने घर के पास एक खाद के गड्ढे में दफना दिया.
जब प्रभात अरकरा घर नहीं लौटा, तो उसके पिता ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और पूछताछ के दौरान उन्हें शक हुआ कि ट्रैक्टर चालक भानदास कुछ छिपा रहा है. जब सख्ती से पूछताछ की गई. तो भानदास ने पूरा घटनाक्रम कबूल कर लिया. उसने बताया कि डर के कारण उसने बच्चे के शव को छुपाने का प्रयास किया था.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खाद के गड्ढे से प्रभात अरकरा के शव को बरामद कर लिया है. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्यवाही कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



