दिल दहला देने वाला हादसा, शराब पार्टी कर घूमने निकले 4 दोस्त, ब्रेक लगाते ही टर्न होकर हाईवा से टकराई कार, युवक-युवती की मौत, 1 घायल
A heart-wrenching accident: Four friends went out for a drive after a drinking party; the car spun out of control while braking and collided with a truck. Two people, a young man and a woman, died, and one was injured.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार मुरुम लोड हाईवा से टकरा गई. हादसे में कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई. वहीं 2 युवक गंभीर रुप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगाने की वजह से कार बेकाबू हो गई. हादसे का LIVE वीडियो भी सामने आया है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हिमांशु राठौर उम्र 26 साल, आनंद चंद्रा, अंशु चंद्रा उम्र 21 साल और नीरज दुबे शराब पार्टी के बाद कोरबा पासिंग कार नम्बर 12 AU 0995 से घूमने के लिए निकले. रात साढ़े 11 बजे उनकी कार नूतन चौक के पास पहुंची थी. कार काफी तेज रफ्तार में थी. इस दौरान कार चला रहे युवक ने अचानक ब्रेक लगाई. जिससे कार बेकाबू होकर घूम गई. उसी समय सामने से मुरुम लोड हाईवा आ गई. कार फिल्मी स्टाइल में यू-टर्न होकर हाईवा से टकराकर आगे बढ़ती गई.
क्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ड्राइवर सीट के बगल में बैठी युवती अंशु चंद्रा उम्र 24 साल कार के डेशबोर्ड से टकराई और चिपक गई. और कार चला रहा युवक को भी गंभीर चोटें आईं. इससे अंशु चंद्रा और हिमांशु राठौर की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई. वहीं पीछे की सीट पर बैठे आनंद चंद्रा और नीरज दुबे गंभीर रुप से घायल हैं.
टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि कार में हिमांशु राठौर, अंशु चंद्रा, आनंद चंद्रा और नीरज दुबे फंसे हुए थे. शरीर के हर हिस्से में चोट के निशान हैं. स्थानीय लोगों की मदद से 2 लाश और घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हाईवा ड्राइवर और कार सवार युवक-युवती को भीड़ ने घेर लिया. नूतन चौक के बीच लोगों की भीड़ जमा होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद चौक से भीड़ को हटाया। इसके बाद ट्रैफिक क्लियर हुआ.
बिलासपुर सिटी ASP पंकज पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घायलों की हालत नाजुक है. पुलिस ने हाईवा और कार को जब्त कर लिया है. हादसे को लेकर हाईवा ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. दोनों की गलती सामने आई है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अरपा पार नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने यह हादसा उस वक्त हुआ. जब सीपत चौक से राजकिशोर नगर की तरफ जा रही टाटा नेक्सान कार नूतन चौक पर यूटर्न ले रही थी. इसी दौरान राजकिशोर नगर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार अंशु चन्द्रा उम्र 24 साल निवासी जांजगीर-चांपा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हिमांशु राठौर, उम्र 26 साल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, मृतक हिमांशु अटल यूनिवर्सटी के कंप्यूटर साइंस का छात्र था.
चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर कार के उस हिस्से में हुई. जहां युवती बैठी थी. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. कार का गेट और सीट बुरी तरह चिपक जाने के कारण युवती वाहन में फंस गई थी. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. हादसे में आनंद चन्द्रा और नीरज द्विवेदी गंभीर रुप से घायल हो गए. जिनका इलाज जारी है. वहीं मौके से कार में शराब की बोतलें और सिगरेट मिलने की बात भी सामने आई है,.जिससे हादसे के समय नशे में होने की आशंका जताई जा रही है. सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



