दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक सवारों में आमने सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
Painful road accident head-on collision between two bike riders one dead 3 seriously injured police engaged in investigation
बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र में जानलेवा सड़क हदासा हुआ है. जहां फिटनेस मंत्रा जिम के सामने डप बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वही तीन लोग गंभीर रुप से घायल है. जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सीपत से करीब 1 किलोमीटर के दायरा में हुआ है. जहां दो बाइक सवार आपस में जा भिड़े. इस भयानक सड़क हादसे ने आसपास के लोगो दिल दहला कर रख दिया है. हादसे में जहां दो बाइक आपस में टकरा गए. इस जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा फिटनेस मंत्रा जिम के सामने हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है.
आपको बता दें कि हादसे में एक बाइक सवार रोहित कुमार कलियाने की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी अन्य सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे परसाही निवासी रोहित कलियारे अपनी बाइक नम्बर CG10 AD 8911 में मायके गुड़ी में तीज पर्व मनाने गई अपनी पत्नी प्रीति कलियारे को लाने गुड़ी जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक नम्बर CG10 AB 1089 से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि मौके पर ही रोहित कुमार कलियारे की मौत हो गई.
वही बाइक में सवार सुधीर यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 25 साल, बिट्टू कुमार, कमलेश बिंझवार पिता रामफल बिंझवार उम्र 18 वर्ष, सुधीर यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष बेसूद होकर रोड में गिर पड़े. इधर घटना की खबर पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुंची.
जहा घायलों को फौरन सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका सघन इलाज जारी है. वही मामले में सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



