पुलिस चौकी के सामने ASI की पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल, थाने के पास भी सुरक्षित नहीं पुलिसकर्मी? वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
A police officer was beaten up in front of a police station, and the video of the assault went viral. Are policemen safe even near the police station? The video quickly went viral on social media.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले से वाड्रफनगर से कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक पुलिसकर्मी को एक युवक खुलेआम पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. यह घटना बलंगी पुलिस चौकी के सामने की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक ग्रामीण, जो कथित रुप से नशे की हालत में था. चौकी में पदस्थ एक ASI के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना चौकी के सामने लगे एक ठेले के पास हुई. यह मारपीट किस वजह से हुई यह साफ नहीं पाया है. वहीं इस मारपीट की घटना की ग्रामीण भी तमाशबीन बन कर देखते रहे.
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठने लगे हैं. खास बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के सामने हुई. फिर भी मौके पर किसी पुलिसकर्मी ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया और ना ही पुलिसकर्मी को बचाने की कोई कोशिश की!. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
जानकार बताते हैं कि नशे में धुत पुलिसकर्मी एएसआईं नंदराम और आरक्षक सुरेंद्र हैं. एएसआईं नंदराम का महीनेभर पहले जशपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका था. जिसे घटना सामने आने के बाद रिलीव कर दिया गया है. कुल मिलाकर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. घटना की सच्चाई जानने और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए जांच टीम गठित की गई है. यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. और खाकी की गरिमा को तार तार कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



