दीपावली के पहले सड़क हादसे ने छीन ली एक परिवार की खुशियां, दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां घायल
A road accident on the eve of Diwali robbed a family of their happiness; two bikes collided head-on, killing a father and son and injuring their mother.
रायपुर/आरंग : दीपावली के पहले आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसागर के पास हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत मौत हो गई. साथ ही मां घायल हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को ग्राम रानीसागर में दो बाइक की टक्कर हो गई. जिसमे ग्राम चकवे निवासी डागेश निषाद उम्र 32 साल और उसके बेटे जय कुमार उम्र उम्र 11 साल साल की मौत हो गई. हादसे में मृतक डागेश की पत्नी फुलमत निषाद उम्र 30 साल घायल हो गई. जिसका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक डागेश निषाद त्योहार मनाने अपने बाईक स्प्लेंडर एनएक्सजी बाईक नम्बर CG04 BP 7532 से अपनी पत्नी और बेटे को लेकर ग्राम निसदा से चकवे जा रहे थे. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक हीरो एच एफ डीलक्स नम्बर CG04 CU 7520 के सवार ने टक्कर मार दिया.
बताया जा रहा है कि दूसरे बाईक में तीन लोग सवार थे. आरंग पुलिस ने मर्ग जुर्म कायम कर जांच कर रही है. दूसरे बाइक सवार की पतासाजी कर रही है. घटना के बाद से ग्राम चकवे में मातम का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



