ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी की हत्या कर को तालाब में फेंका शव, दारुबाज पति को टोकने पर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी भरत गिरफ्तार

Blind murder case solved, wife murdered and body thrown in pond, alcoholic husband killed for interrupting, accused Bharat arrested

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी की हत्या कर को तालाब में फेंका शव, दारुबाज पति को टोकने पर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी भरत गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी भरत लाल राठौर उम्र 52 साल निवासी ग्राम पुटपुरा थाना जांजगीर को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भरत राठौर ने 18 अक्टूबर 2025 को थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सरस्वती राठौर उम्र 48 साल 16 अक्टूबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है, पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
इस मामले की जांच के दौरान 18 अक्टूबर को गांव के तालाब में सरस्वती राठौर का शव बरामद हुआ. शव के गले में दो ईंटें रस्सी से बंधी मिलीं. पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतिका का पति भरत लाल राठौर शराब और गांजा का अत्यधिक सेवन करता था. मृतिका उसे नशा करने से मना करती थी. जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.
मर्ग जांच के दौरान प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाया गया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि पत्नी के बार-बार टोके जाने और झगड़ों से परेशान होकर उसने तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए गले में ईंट बांध दी.
पुलिस ने आरोपी भरत लाल राठौर के खिलाफ धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया. आरोपी को 19 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t