पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, कारोबारी के बेटे की मौत, तीन घायल, एंबुलेंस के लिए घायलों को करना पड़ा घंटों इंतजार, लोगों में भारी आक्रोश
A speeding car collided with a tree, killing a businessman's son and injuring three others. The injured had to wait for hours for an ambulance, leading to widespread public outrage.
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में भीषण सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के छोटे बेटे चेतन जैन की मौत हो गई. इस हादसे में उनके तीन दोस्त प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. यह हादसा जशपुर के बालाछापर मार्ग पर हुआ. इस हादसे के बाद जिला अस्पताल में एंबुलेंस में डीजल न होने की वजह से घायलों को घंटों इंतजार करना पड़ा. जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, चेतन जैन अपनी टाटा हैरियर कार नम्बर JH01 FL 1818 चला रहे थे. जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेतन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर फौरन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेतन जैन को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रुप से घायल प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



