पुलिस रेड में गई एक युवक की जान, भड़की हिंसा ने मचाया कोहराम, थाने में तोड़फोड़, 5 घंटे नेशनल हाईवे जाम, पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल
A young man lost his life in a police raid, violence erupted, police stations were vandalized, the national highway was blocked for five hours, and several people, including policemen, were injured.
पुलिस रेड में गई एक युवक की जान, भड़की हिंसा ने मचाया कोहराम
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली के जश्न के बीच एक दर्दनाक घटना घट गई. पुलिस की जुआ ठिकाने पर छापेमारी के दौरान एक युवक भागने लगा और कुएं में गिर गया. जिससे युवक की उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर हंगामा मचा दिया. यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस ने जुआ खेलने की खबर पर छापेमारी की. पुलिस को देख जुआरी भागने लगे. इसी दौरान 22 साल का बाबूलाल कुएं में गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव फैल गया. आक्रोशित ग्रामीण जयनगर थाना पहुंचे और देखते ही देखते जयनगर थाने में तोड़फोड़ शुरु कर दी. ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव बनाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जिससे आवागमन में दिक्कतें आना शुरु हो गई.
जुआ खेलने वाले आरोपी के परिजन ने मांग किया कि जल्द से जल्द कुएं से युवक का शव निकाला जाए. पुलिस ने कुछ घंटों तक युवक के शव को कुएं से निकालने की कोशिश नहीं की. आरोपी युवक के परिजन का कहना है कि वो अपने घर का इकलौता लड़का था. परिजन ने जयनगर के एक स्टाफ पर मुखबिरी का आरोप भी लगाया. लोगों और पुलिस के बीच में झड़प भी हुई.
घटना की खबर मिलते ही सूरजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश शुरु कर दी. पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने के लिए बातचीत करने की कोशिश में लगे रहे. ताकि बिगड़ते माहौल को शांत कराया जा सके. वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए.
हजारों की तादाद में ग्रामीण सड़क पर उतर आए. आक्रोशित भीड़ ने जयनगर थाने पर धावा बोल दिया. नेशनल हाईवे 43 को 5 घंटे तक जाम रखा और पुलिस पर पत्थरों की बरसात कर दी. इस खूनी संघर्ष में एडिशनल एसपी, दो टीआई और एक एएसआई समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल अधिकारियों और जवानों का इलाज विश्रामपुर सामुदायिक अस्पताल में जारी है. भीड़ लगातार हिंसक होती रही. तब पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के बल प्रयोग किया. पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा. जिसमें ग्रामीण महिला समेत कई ग्रामीणों के भी चोटिल होने की खबर है.
लाठीचार्ज के बाद हाईवे से जाम खुलवा दिया गया और हालात कंट्रोल में है. लेकिन इलाके में भारी तनाव पसरा हुआ है. एहतियात के तौर पर जयनगर थाने में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि सुबह होने के साथ ग्रामीणों का गुस्सा शांत होता है या यह चिंगारी एक बार फिर भड़क उठती है.
सवाल :- क्या जुआ खेलना इतना बड़ा जुर्म था कि आरोपी युवक को पकड़ने में पुलिस ने अंधेरे में जी जान लगा दिया. या कोई लोभ, क्या जिससे आरोपी युवक खौफ में आकर अंधाधुंध भागने लगा और कुएं में गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
जौनपुर : जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में जुआ रेड के दौरान एक युवक की मौत हो गई. मृतक नितिन जायसवाल की माँ कलावती देवी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अगर पुलिस ने ठीक से घेराबंदी की होती तो उनका बेटा आज जिंदा होता.
सोमवार को मीडिया के सामने आईं कलावती देवी ने कहा, 'मेरा बेटा जुआ खेलने गया था, कोई गंभीर अपराध करने नहीं. पुलिस ने उसके साथ बदमाशों जैसा व्यवहार क्यों किया?' उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को घेराबंदी करनी ही थी तो हर तरफ से करते, मेरे बेटे को भी गिरफ्तार करते. कम से कम वह आज जिंदा तो होता..
यह घटना शुक्रवार शाम को जमैथा गांव में अखड़ो घाट के पास हुई थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने रामआसरे राय के नेतृत्व में जुआ अड्डे पर छापा मारा था. इस दौरान सात जुआरियों को 78 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया था. कुछ युवक पुलिस को देखकर भाग निकले थे. जिनमें रासमण्डल मुहल्ले के निवासी नितिन जायसवाल भी शामिल थे.
छापेमारी के बाद से नितिन लापता था. लोगों में चर्चा थी कि वह पुलिस के डर से नदी में कूद गया था. पुलिस उसी दिन से उसकी तलाश कर रही थी. रविवार देर शाम गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला. जिसकी शिनाख्त बाद में नितिन जायसवाल के रुप में हुई.
इससे पहले शनिवार को मृतक नितिन जायसवाल की माँ कलावती देवी ने नगर कोतवाली में पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि ये युवक उनके बेटे को जुआ खेलने के लिए ले गए और उसे गायब कर दिया. हालांकि बेटे का शव मिलने के बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच पुलिस को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



