बड़े भाई के सीरियस की खबर सुनकर लगा सदमा, टेलीफोन एक्सचेंज रिटायर्ड लाइन मेन मोहम्मद इस्लाम का दुखद निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Inteqal Pur Malal: Tragic demise of Telephone Exchange retired line man Mohammad Islam in Navapara Rajim today on 20th September 2025
नवापारा राजिम : नवापारा : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवापारा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मोहम्मद इस्लाम (टेलीफोन एक्सचेंज रिटायर्ड लाइन मेन) निवासी शीतलापारा नवापारा-राजिम जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निधन हो गया है. उनकी अंतिम यात्रा कल उनके निवास शीतलापारा से निकाली जाएगी.
परिजनों ने बताया कि हाजी मोहम्मद इस्लाम के भाई रायपुर पारस नगर निवासी मोहम्मद जमील खान की तबियत सीरीयस हो गई. हाजी मोहम्मद इस्लाम को भाई के सीरीयस होने की खबर मिली. इस खबर को सुनते ही उनके भाई हाजी मोहम्मद इस्लाम को बड़ा सदमा लगा और और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. फिर कुछ देर बाद मोहम्मद जमील खान की भी रायपुर में मौत हो गई.
परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों में बड़ा प्रेम था. हज की यात्रा भी दोनों भाइयों ने के साथ की थी. अब दुनिया को अलविदा कहकर एक साथ चले गए. दोनों भाइयों की अटूट मोहब्बत एक मिसाल बन गई. पुरे इलाके में इस बात की हर तरफ चर्चा हो रही है.
उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा इंशाअल्लाह कल 21 अक्टूबर 2025 सुबह 10 बजे नवापारा (राजिम) के कब्रस्तान में अदा की जाएगी. मरहूम मोहम्मद इस्लाम बहुत अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे. और अपनी युवावस्था से ही नगर और समाज के लिए सक्रिय और समर्पित थे. वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके बेटे मोहम्मद इमरान 88719-93765 और मोहम्मद रियाज 79870-17613 हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



