छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज, दीपावली पर बालिकाओं ने प्रस्तुत किया पारंपरिक सुवा नृत्य, खिसोरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Echoes of Chhattisgarhi culture, girls performed traditional Suva dance on Diwali, sports competition organized in Khisora

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज, दीपावली पर बालिकाओं ने प्रस्तुत किया पारंपरिक सुवा नृत्य, खिसोरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

दीपावली पर बालिकाओं ने प्रस्तुत किया पारंपरिक सुवा नृत्य

छुरा/गरियाबंद : दीपों के पर्व दीपावली का उल्लास इस बार छुरा नगर में कुछ खास रहा. जहां दीपों की रौशनी और पटाखों की गूंज के बीच छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की आत्मा भी पूरे शबाब पर नजर आई. फिंगेश्वर ब्लॉक के सेन्दर गांव की बालिकाएं, पारंपरिक वेशभूषा में सजकर, लोक परंपरा के अद्भुत रंग बिखेरते हुए सुवा नृत्य की प्रस्तुति देने छुरा नगर पहुंचीं.
सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करती एक पहल
छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में सुवा नृत्य का विशेष स्थान है. जो खासकर दीपावली के समय महिलाओं व बालिकाओं द्वारा समूह में किया जाता है. यह नृत्य न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है. बल्कि सामाजिक एकता, पारंपरिक लोकगीतों और ग्रामीण जीवनशैली की झलक भी प्रस्तुत करता है. सेन्दर गांव की बालिकाओं ने इस सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
सेन्दर से छुरा तक का समर्पणभरा सफर
गौरतलब है कि सेन्दर गांव से छुरा नगर की दूरी साधारण नहीं है. लेकिन लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण और अपनी कला को दिखाने अपनी लगन से इन बालिकाओं को यह दूरी तय करने के लिए प्रेरित किया. उनकी मेहनत और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. जब उन्होंने तालबद्ध गीतों और चमत्कृत कर देने वाले नृत्य से पूरे नगर को लोकसंस्कृति के रंगों से भर दिया.
नगरवासीयों ने सराहा बालिकाओं का उत्साह
स्थानीय नगर के नागरिकों ने बालिकाओं की प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की. कई लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को संरक्षण और विस्तार मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का अवसर प्राप्त होता है.
संस्कृति के रंगों से रोशन हुई दीपावली,
इस अवसर ने एक बार फिर यह साबित किया कि दीपावली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं. बल्कि हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों को संजोने का भी पर्व है. सेन्दर गांव की बेटियों ने छुरा की धरती पर लोकनृत्य के माध्यम से न केवल दीपावली की खुशी को दोगुना किया. बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्धि को भी दर्शाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

खिसोरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

धमतरी : मगरलोड़ ब्लाक के शा० प्राथमिक शाला बस्तीयारा खिसोरा में दीपावली के पावन पर्व पर विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के प्रधान पाठक साधना साई की अध्यक्षता में रस्सी खीच, फूगड़ी, कुर्सी थोड़ राउत नाचा, सुआन्टत्य का बहुत सुन्दर ढग से बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया.
इस मौके पर पालक अध्यक्ष खेमराज साहू,मुकेश साहू शिक्षक  कल्पना रात्रे, तुषार देदुति पटेल आज्ञानबाड़ी कार्यकर्ता  इन्द्रानी साहू, राजकुमारी पटेल, झरियारिन साहू मौजूद थे. यह जानकारी हरीराम साहू शिक्षक ने दी और दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभ कामनाएं दी. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t